Dhurandhar 2 Box Office Day 3 Live: आदित्य धर निर्देशित स्पाई थ्रिलर फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कब्जा कर लिया है. जबरदस्त चर्चा के बाद रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसकी बानगी ये है कि रिलीज के दो दिन में ही ये 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. वहीं तीसरे दिन शनिवार को भी थिएटर्स में ‘धुरंधर 2’ देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं और शोज हाउसफुल जा रहे हैं. ऐसे में चलिए यहां फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जान लेते हैं.
धुरंधर 2' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Day 2)
'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद दूसरे दिन भी इसने बंपर कमाई की और 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म की कमाई की हात करें तो
'धुरंधर 2' के तीसरे दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 3)
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. दिलचस्प बात ये है कि ये अपनी प्रीक्वल से भी शानदार परफॉर्म कर रही है और नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. तीसरे दिन भी ये हर घंटे करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने सुबह 11 बजे तक 20.72 करोड़ कमा लिए हैं. रात तक इस आंकड़े में काफी बंपर इजाफे की उम्मीद है.
| 'धुरंधर 2' | 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| पेड प्री व्यू (18 मार्च) | 43 करोड़ | 46.7% |
| पहला दिन (19 मार्च) | 102.55 करोड़ | 71.3% |
| दूसरा दिन (20 मार्च) | 80.72 करोड़ | 62.6% |
| तीसरा दिन (21 मार्च) | 20.72 करोड़ (सुबह 11 बजे तक) | 66.7% |
| टोटल कलेक्शन | 246.99 करोड़ (रात 10.30 बजे के बाद आएंगे फाइनल आंकड़े) |
‘धुरंधर 2’ के तीसरे दिन की ऑक्यूपेंसी (Dhurandhar 2 Day 3 Occupancy)
‘धुरंधर 2’ के तीसरे दिन की सुबह 11 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 66.7 फीसदी दर्ज की जा रही है शाम के शोज और रात के शोज में इसके और बढ़ने की उम्मीद है.
वीकेंड तक 500 करोड़ का कलेक्शन तय
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतना बमफाड़ परफॉर्म कर रही है कि इसने हर किसी को हैरान कर दिया. फिल्म दिन गुजरने के साथ और ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोर रही है और स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ के चलते ये थिएटर्स में दर्शकों को ज्यादा संख्या में खींचने में कामयाब हो रही है. वहीं अब ईद वीकेंड का फायदा भी इसे मिल रहा है.
इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि तीसरे दिन इसने सुबह से ही धुआंधार कमाई करनी शुरू कर दी है जिसके चलते रात तक इसके 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना तय लग रहा है. वहीं रविरा को भी फिल्म की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है, ट्रेड को देखते हुए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ये अपने ओपनिंग वीकेंड पर 400-50 करोड़ बटोरकर इतिहास रच देगी.
‘धुरंधर 2’ स्टार कास्ट
‘धुरंधर 2’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं बाकी कलकारों में अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी अपने रोल्स को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. ये फिल्म आदित्य धर ने निर्देशित की है.
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया-जबलपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है, जिससे बालाघाट, जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी और रोजगार बढ़ेंगे. Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया–जबलपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री ने इसे महाकौशल क्षेत्र सहित प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात करार दिया और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार माना उनका कहना है कि इस परियोजना से नक्सल समस्या से मुक्त बालाघाट जिले के साथ ही जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, व्यवसाय और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. सेवातीर्थ में केन्द्रीय सरकार की पहली केबिनेट बैठक में गोंदिया से जबलपुर रेलवे लाईन दोहरीकरण को मंजूरी मिल गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे रामायण सर्किट से लेकर नार्थ से साउथ तक का एक महत्वपूर्ण कॉरीडोर बताया है. रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे इस दोहरीकरण का सबसे ज्यादा लाभ विकास के रूप में बालाघाट जिले मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गोंदिया–जबलपुर रेललाइन के दोहरीकरण को मंजूरी प्रदान करते हुए 5236 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है. इस कार्य के पूर्ण होने से मध्यप्रदेश के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे. गोंदिया–जबलपुर लाइन में ब्रिज और वन्यजीव सुरक्षा करीब 231 किलोमीटर के गोंदिया-जबलपुर रेलवे दोहरीकरण का काम 5236 करोड़ रूपए से 5 साल में पूरा होगा. जिससे महाराष्ट्र के गोंदिया और मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट को इसका लाभ मिलेगा. इस दौरान इस लाईन में आने वाले वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए 450 करोड़ रूपए अंडरपास और फेसिंग में खर्च किए जाएंगे. साथ ही रेलवे दोहरीकरण के इस काम में नर्मदा नदी में एक बड़े ब्रिज के साथ ही मेजर और माईनर ब्रिज बनाए जाएंगे.
UP News In Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य के शिक्षकों समेत लाखों को कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान कर दिया है. इसके लिए सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया है होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे विशेष रूप से उत्तर भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में यह पर्व सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च को और रंगों की होली 4 मार्च को पड़ रही है। सामान्यतः सरकारी कर्मचारियों का वेतन महीने के अंतिम या अगले महीने के प्रारंभिक दिनों में जारी होता है, लेकिन इस बार त्योहार और अवकाश के कारण वेतन भुगतान की तिथि प्रभावित हो रही थी। रविवार (1 मार्च) को साप्ताहिक अवकाश तथा 2 मार्च को होलिका दहन होने के कारण नियमित प्रक्रिया से वेतन जारी करना संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए शनिवार (28 फरवरी) को ही वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। यह निर्णय प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समन्वय और संवेदनशीलता को दर्शाता है। शिक्षा विभाग की भूमिका स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से 2 मार्च से पहले वेतन भुगतान के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए। यह आदेश उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी द्वारा जारी किया गया। आदेश में कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी और वित्तीय प्राधिकारी यह सुनिश्चित करें कि होलिका दहन से पहले शिक्षकों और कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंच जाए। शिक्षा विभाग राज्य का एक बड़ा विभाग है, जिसमें बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, राजकीय इंटर कॉलेज, सहायता प्राप्त विद्यालय और विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों को समय से पहले वेतन देने के लिए विभाग को वित्तीय और तकनीकी स्तर पर व्यापक तैयारी करनी पड़ी। ट्रेजरी, बैंकिंग प्रणाली और जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर भुगतान प्रक्रिया को तेज किया गया। वित्त विभाग ने भी इस संबंध में शासनादेश जारी किया। आदेश में स्पष्ट किया गया कि अवकाश के कारण नियमित तिथि पर वेतन भुगतान संभव नहीं था, इसलिए विशेष अनुमति के तहत अग्रिम भुगतान का निर्णय लिया गया है। इस फैसले को राज्यपाल Anandiben Patel की मंजूरी प्राप्त होने के बाद लागू किया गया। राज्यपाल की स्वीकृति का उल्लेख इस बात का संकेत है कि यह निर्णय केवल विभागीय स्तर का नहीं बल्कि उच्च प्रशासनिक और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया गया है। इससे आदेश की वैधता और गंभीरता स्पष्ट होती है। प्रशासनिक समन्वय और कार्यान्वयन राज्य सरकार की ओर से सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों में तैनात कर्मचारियों का वेतन 28 फरवरी तक हर हाल में जारी करें। साथ ही आदेश के पालन को लेकर सख्त हिदायत दी गई। इसका अर्थ है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। वेतन भुगतान की प्रक्रिया में निम्नलिखित स्तरों पर कार्य हुआ: वेतन बिलों की समयपूर्व तैयारी – संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी (DDO) को समय से पहले वेतन बिल तैयार करने के निर्देश दिए गए। ट्रेजरी की सक्रियता – कोषागार कार्यालयों को अतिरिक्त समय तक कार्य कर बिल पास करने को कहा गया। बैंकिंग समन्वय – बैंकों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया गया कि भुगतान समय से कर्मचारियों के खातों में पहुंचे। डिजिटल प्रक्रिया का उपयोग – ई-भुगतान प्रणाली के माध्यम से प्रक्रिया को त्वरित और पारदर्शी बनाया गया कर्मचारियों में खुशी की लहर इस निर्णय के बाद सरकारी कर्मचारियों में व्यापक खुशी देखी गई। त्योहारों के समय परिवारों की जरूरतें बढ़ जाती हैं—नए कपड़े, मिठाइयां, रंग-गुलाल, बच्चों के लिए उपहार, रिश्तेदारों के यहां आने-जाने का खर्च आदि। ऐसे समय यदि वेतन में देरी हो जाए तो असुविधा होती है। सरकार द्वारा समय से पहले वेतन जारी करने से कर्मचारियों को आर्थिक रूप से राहत मिली है। विशेष रूप से शिक्षकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक अक्सर स्थानीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। उनके पास वेतन आने से स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ती है। आर्थिक प्रभाव राज्य के लाखों कर्मचारियों को एक साथ वेतन जारी होने से बाजार में नकदी प्रवाह बढ़ेगा। होली के अवसर पर खरीदारी बढ़ने की संभावना है, जिससे व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को भी लाभ होगा। वस्त्र, मिठाई, रंग-गुलाल, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में वृद्धि हो सकती है। यह कदम अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने वाला भी माना जा सकता है। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से छोटे व्यापारियों की आय में वृद्धि होती है, जिससे समग्र आर्थिक गतिविधि में तेजी आती है। राजनीतिक और सामाजिक संदेश Yogi Adityanath की सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। त्योहारों के समय इस प्रकार के निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और सरकार के प्रति सकारात्मक भावना उत्पन्न करते हैं। सरकारी कर्मचारी किसी भी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। यदि वे संतुष्ट और प्रेरित हों तो सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से होता है। समय पर वेतन भुगतान कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान भी है। पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी सौगातें पिछले वर्षों में भी त्योहारों से पहले बोनस या अग्रिम वेतन जैसी घोषणाएं विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा की जाती रही हैं। हालांकि हर बार परिस्थितियां अलग होती हैं, लेकिन इस बार अवकाश और त्योहार की तिथियों के कारण यह निर्णय आवश्यक हो गया था। यह भी उल्लेखनीय है कि समय से पहले वेतन देने का निर्णय प्रशासनिक कुशलता का परिचायक है, क्योंकि इसमें बजटीय प्रबंधन और नकदी प्रवाह का संतुलन बनाए रखना होता है। संभावित चुनौतियां हालांकि आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। यदि किसी विभाग में तकनीकी त्रुटि, दस्तावेजी कमी या बैंकिंग समस्या उत्पन्न होती है तो कुछ कर्मचारियों को असुविधा हो सकती है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों की अपेक्षाएं इस निर्णय के बाद कर्मचारियों में यह अपेक्षा भी बढ़ी है कि भविष्य में भी त्योहारों के समय इसी प्रकार की संवेदनशीलता दिखाई जाएगी। साथ ही वे नियमित वेतन भुगतान, महंगाई भत्ता, पेंशन और अन्य वित्तीय सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर भी सरकार से सकारात्मक रुख की आशा रखते हैं। UP NEWSYogi AdityanathHoli 2026
Navratri Second Day Brahmacharini: नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है, जो तप और संयम की देवी हैं. जानिए दूसरे दिन माता की पूजा विधि, मंत्र, भोग, आरती, और शुभ योग के बारे में? Chaitra Navratri Second Day of Goddess Brahmacharini: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2026) के दौरान माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. जहां पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है, वहीं दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रि के मौके पर हम आपको मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी नीचे दे रहे हैं. मां दुर्गा का दूसरा अवतार देवी ब्रह्मचारिणी तप, संयम, ज्ञान और वैराग्य की देवी हैं. माता को सफेद रंग के वस्त्र, चंदन, फूल और श्वेत मिठाई चढ़ाया जाता है. इस दिन का काफी खास महत्व है, क्योंकि पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है. आइए जानते हैं उनके मंत्र, पूजा विधि, कथा और आरती से जुड़ी सटीक जानकारी के बारे में. मां ब्रह्मचारिणी के नाम का अर्थ? मां ब्रह्मचारिणी तप शक्ति का प्रतीक हैं. ब्रह्मचारिणी माता की आराधना से भक्तों में तप की शक्ति बढ़ती है. इसके अलावा उन्हें मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है. देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों में से दूसरे स्वरूप का नाम देवी ब्रह्मचारिणी है. नवरात्रि के दूसरे दिन के दौरान मां के इस अवतार की पूजा संपूर्ण विधि-विधान से करनी चाहिए. 'ब्रह्मचारिणी' नाम का मतलब ब्रह्म और चारिणी से मिलकर बना हुआ है. ब्रह्म का अर्थ है तप या तपस्या, वही चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली. ऐसे में ब्रह्मचारिणी का शाब्दिक अर्थ है, तप का आचरण करने वाली देवी. पौराणिक कथाओं के मुताबिक, भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए मां ने इस रूप में कठोर तपस्या की थी. नवरात्र के दूसरे दिन खास योग! चैत्र नवरात्रि के दूसरे सर्वार्थ सिद्धि के साथ अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है, जो शुक्रवार सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही शनिवार दोपहर2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक विजय मुहूर्त का संयोग बन रहा है. धार्मिक मान्यता है कि, सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू किए गए काम सफल होते हैं और राहुकाल में कोई नया काम या पूजा करने से वह निष्फल होता है. मां ब्रह्माचारिणी की पूजा विधि (Maa Brahmacharini Puja Vidhi) नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद आसन पर बैठकर मां का ध्यान करते हुए पूजा करें. उन्हें फूल, चंदन, अक्षत, रोली, धूप, भोग आदि अर्पित करें. मां ब्रह्मचारिणी को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराएं. उसके बाद मां को उनका पसंदीदा भोग अर्पित करें. उन्हें पान, सुपारी, लौंग अर्पित करना शुभ माना जाता है. मां ब्रह्मचारिणी से जुड़ा ध्यान मंत्र (Maa Brahmacharini Mantra) या देवी सर्वभेतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। दधना करपद्याभ्यांक्षमालाकमण्डलू। देवीप्रसीदतु मयी ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥ इस मंत्र का अर्थ है कि, देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूप दिव्यता से भरा है. माता के दाहिने हाथ में जप की माला तो बाएं हाथ में कमंडल है. माता ब्रह्मचारिणी की आराधना करने के लिए ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए. मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग (Maa Brahmacharini Bhog) नवरात्र के दूसरे मां ब्रह्मचारिणी को उनका प्रिय भोग शर्करा या गुड़ अर्पित करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आयुष्मान का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ब्रह्मचारिणी माता जी की आरती (Maa Brahmacharini Aarti) जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता। जय चतुरानन प्रिय सुख दाता। ब्रह्मा जी के मन भाती हो। ज्ञान सभी को सिखलाती हो। ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा। जिसको जपे सकल संसारा। जय गायत्री वेद की माता। जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता। कमी कोई रहने न पाए। कोई भी दुख सहने न पाए। उसकी विरति रहे ठिकाने। जो तेरी महिमा को जाने। रुद्राक्ष की माला ले कर। जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर। आलस छोड़ करे गुणगाना। मां तुम उसको सुख पहुंचाना। ब्रह्माचारिणी तेरो नाम। पूर्ण करो सब मेरे काम। भक्त तेरे चरणों का पुजारी। रखना लाज मेरी महतारी।आरती करते समय खासतौर पर इस बात का ध्यान दें कि, देवी-देवताओं की 14 बार आरती उतारना है. 4 बार उनके चरणों पर से, 2 बार नाभि पर से, 1 बार मुख पर से और 7 बार पूरे शरीर पर से. आरती की बत्तियां 1, 5, 7 यानी विषम संख्या में ही बनाकर आरती करनी चाहिए.
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 28 फरवरी को दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका की टैरिफ नीति इत्यादि वजहों से लगातार बदलाव हो रहा है. आइए जानते हैं, आज का ताजा भाव क्या है? Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका की टैरिफ नीति इत्यादि वजहों से बाजार में लगातार बदलाव हो रहा है. आइए जानते हैं, आज शनिवार 28 फरवरी के कारोबारी दिन सोने-चांदी का ताजा भाव क्या है? सोने के आउटलुक पर जेपी मॉर्गन का अपडेट वैश्विक बाजार में सोने को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं. जेपी मॉर्गन ने अपना लॉन्ग-टर्म प्राइस टारगेट बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है. जबकि 2026 के अंत के लिए 6,300 डॉलर प्रति औंस का अनुमान पहले की तरह कायम रखा है. जेपी मॉर्गन के अनुसार निवेशकों के पोर्टफोलियो में स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का रुझान अभी जारी है. जिससे आगे भी सोने में तेजी की संभावना बनी रह सकती है. चांदी के ताजा भाव दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,950 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 29,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,000 रुपये चल रही है. आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार) दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,880 रुपए 22 कैरेट - 1,51,150 रुपए 18 कैरेट - 1,23,700 रुपए मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,730 रुपए 22 कैरेट - 1,51,000 रुपए 18 कैरेट - 1,23,550 रुपए चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,65,820 रुपए 22 कैरेट - 1,52,000 रुपए 18 कैरेट - 1,30,100 रुपए कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,730 रुपए 22 कैरेट - 1,51,000 रुपए 18 कैरेट - 1,23,550 रुपए अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,780 रुपए 22 कैरेट - 1,51,050 रुपए 18 कैरेट - 1,23,600 रुपए लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,880 रुपए 22 कैरेट - 1,51,150 रुपए 18 कैरेट - 1,23,700 रुपए पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,780 रुपए 22 कैरेट - 1,51,050 रुपए 18 कैरेट - 1,23,600 रुपए हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,730 रुपए 22 कैरेट - 1,51,000 रुपए 18 कैरेट - 1,23,550 रुपए
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान Ramcharan: हैदराबाद में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में रश्मिका और विजय ने खूब चर्चा बटोरी. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान राम चरण के अलग अंदाज ने खींचा, जहां वो काले कपड़ों और नंगे पैर में नजर आए. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लगातार सुर्खियों में है. 4 मार्च को हैदराबाद में दोनों ने एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हुए. इस खास मौके पर जहां हर कोई कपल को बधाई देने पहुंचा, वहीं एक्टर राम चरण अपने अनोखे अंदाज की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए. नंगे पैर रिसेप्शन में आए रामचरण रिसेप्शन में राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ पहुंचे थे. उन्होंने सिर से पैर तक काले रंग के कपड़े पहने हुए थे. लेकिन लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा इस बात ने खींचा कि वो बिना जूते-चप्पल के, यानी नंगे पैर ही कार्यक्रम में आए थे. उन्हें इस तरह देखकर कई लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं. लेकिन इसके पीछे एक खास धार्मिक वजह है. राम चरण इन दिनों 'अयप्पा दीक्षा' का पालन कर रहे हैं. ये भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा किया जाने वाला एक कठिन और पवित्र व्रत माना जाता है. इस व्रत के दौरान भक्तों को कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना पड़ता है. 41 दिन की दीक्षा ले रहे रामचरण व्रत में काले या नीले रंग के कपड़े पहनना, सादगी से रहना और 41 दिनों तक नंगे पैर रहना शामिल होता है. इसी कारण राम चरण रिसेप्शन में भी बिना जूते के नजर आए. अयप्पा दीक्षा को अनुशासित और कठिन माना जाता है. इस बीच भक्तों को पूरी तरह ब्रह्मचर्य का पालन करना पड़ता है. साथ ही मांसाहारी भोजन, शराब से दूर रहना और बाल या दाढ़ी भी नहीं कटवाना होता है. ये व्रत सबरीमाला मंदिर की यात्रा से पहले किया जाता है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब राम चरण इस तरह नंगे पैर नजर आए हों. इससे पहले 2023 में ऑस्कर समारोह में शामिल होने से पहले भी वह अयप्पा दीक्षा का पालन करते हुए दिखाई दिए थे.
Dhurandhar 2 Box Office Day 3 Live: 'धुरंधर 2'ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. फिल्म के कलेक्शन के आंकड़ें जबरदस्त हैं. रिलीज के तीसरे दिन कमाई का पूरा हिसाब-किताब जानने के लिए यहां बने रहिए. Dhurandhar 2 Box Office Day 3 Live: आदित्य धर निर्देशित स्पाई थ्रिलर फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कब्जा कर लिया है. जबरदस्त चर्चा के बाद रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसकी बानगी ये है कि रिलीज के दो दिन में ही ये 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. वहीं तीसरे दिन शनिवार को भी थिएटर्स में ‘धुरंधर 2’ देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं और शोज हाउसफुल जा रहे हैं. ऐसे में चलिए यहां फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जान लेते हैं. धुरंधर 2' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Day 2) 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद दूसरे दिन भी इसने बंपर कमाई की और 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म की कमाई की हात करें तो 'धुरंधर: द रिवेंज' सबसे पहले पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ जोड़े थे. इसके बाद इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ इसकी दो दिनों की भारत में नेट कमाई 226.27 करोड़ रुपये हो गया है. 'धुरंधर 2' के तीसरे दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 3) रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. दिलचस्प बात ये है कि ये अपनी प्रीक्वल से भी शानदार परफॉर्म कर रही है और नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. तीसरे दिन भी ये हर घंटे करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने सुबह 11 बजे तक 20.72 करोड़ कमा लिए हैं. रात तक इस आंकड़े में काफी बंपर इजाफे की उम्मीद है. 'धुरंधर 2' 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी पेड प्री व्यू (18 मार्च) 43 करोड़ 46.7% पहला दिन (19 मार्च) 102.55 करोड़ 71.3% दूसरा दिन (20 मार्च) 80.72 करोड़ 62.6% तीसरा दिन (21 मार्च) 20.72 करोड़ (सुबह 11 बजे तक) 66.7% टोटल कलेक्शन 246.99 करोड़ (रात 10.30 बजे के बाद आएंगे फाइनल आंकड़े) ‘धुरंधर 2’ के तीसरे दिन की ऑक्यूपेंसी (Dhurandhar 2 Day 3 Occupancy) ‘धुरंधर 2’ के तीसरे दिन की सुबह 11 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 66.7 फीसदी दर्ज की जा रही है शाम के शोज और रात के शोज में इसके और बढ़ने की उम्मीद है. वीकेंड तक 500 करोड़ का कलेक्शन तय ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतना बमफाड़ परफॉर्म कर रही है कि इसने हर किसी को हैरान कर दिया. फिल्म दिन गुजरने के साथ और ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोर रही है और स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ के चलते ये थिएटर्स में दर्शकों को ज्यादा संख्या में खींचने में कामयाब हो रही है. वहीं अब ईद वीकेंड का फायदा भी इसे मिल रहा है. इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि तीसरे दिन इसने सुबह से ही धुआंधार कमाई करनी शुरू कर दी है जिसके चलते रात तक इसके 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना तय लग रहा है. वहीं रविरा को भी फिल्म की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है, ट्रेड को देखते हुए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ये अपने ओपनिंग वीकेंड पर 400-50 करोड़ बटोरकर इतिहास रच देगी. ‘धुरंधर 2’ स्टार कास्ट ‘धुरंधर 2’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं बाकी कलकारों में अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी अपने रोल्स को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. ये फिल्म आदित्य धर ने निर्देशित की है.
Monalisa Interfaith Marriage: वायरल गर्ल ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान संग शादी कर ली है. वहीं मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने खुसासा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है. महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने बुधवार को केरल में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान संग पहले कोर्ट मैरिज की फिर हिंदू रीति-रिवाजों से एक दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली थी. तब से मोनालिसा की शादी पर काफी हंगामा मचा हुआ है. जहां वायरल गर्ल की अचानक शादी से हर कोई हैरान है तो वहीं सबसे बड़ा झटका उन्हें बॉलीवुड मे अपनी फिल्म से लॉन्च करने की तैयारी कर रहे डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लगा है. सनोज ने बीते दिन सोशल मीडिय पर एक पोस्ट कर मोनालिसा के इस फैसले को बगावत नहीं लव जिहाद बताया था. साथ ही कहा था कि वायरल गर्ल के मैनेजर ने उनका सौदा किया है. वहीं अब सनोज ने एक लेटेस्ट वीडियो में खुलासा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही हैं. सनोज मिश्रा को मिल रही जान से मारने की धमकी? सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. उन्होने पोस्ट में लिखा है, “ मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी मिल रही हैं.पीएफआई ने जाल बनाकर केरल में मोनालिसा का लव जिहार कराया है.” आवाज बंद करने की मिल रही धमकी इसके बाद सनोज ने एक और वीडियो पोस्ट कर अपना हाल बयां किया. वीडियो में सनोज कहते नजर आते हैं, “ दोस्तों नमस्कार आज बहुत ही भारी मन से आप लोगों के सामने कुछ बातें रखना चाह रहा हूं. हालांकि कल दोपहर से ही जिस तरह से मोनालिसा की शादी की खबरें वायरल हुईं, तो मैं खुद को तैयार ही नहीं कर पाया कि क्या बात रखूं, क्या सफाई दूं. सबलोगों के कॉल्स आ रहे हैं और सब जानना चाहते हैं कि ये अचानक से क्या हुआ और कैसे हुआ? खासतौर पर कट्टरपंथी मानसिकता वाले लोग खुश हैं, वो लोग बधाईयां दे रहे हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकियां दे रहे हैं कि अपनी आवाज को बंद रखो. तो अगर आवाज को बंद रखना होता तो मैं धर्मांतरण पर फिल्म बनीं बनाता द डायरी ऑफ मणिपुर, जिसकी हिरोइन मैंने मोनालिसा को चुना था." सनोज आगे कहते हैं, "कल तक जो मैंने फैसला लिया था इस लड़की को फिल्मों में लाने का उस पर मैं कायम था. इसी बीच इन्हीं लोगों ने जो इस फिल्म को रोकना चाहते थे उन्होंने प्लान करके मुझे जेल भिजवाया. लेकिन जेल में जाने का भी मुझे इतना दर्द नहीं था क्यों मैं जानता था कि ये झूठा केस है और मैं बहुत जल्दी बाहर निकल आऊंगा. बाहर आकर मैंने इस फिल्म को अंजाम दिया. इसे कैसे अंजाम तक पहुंचाया वो मैं जानता हूं क्योंकि जो मेरे साथ घटना हुई थी उस कारण हमारे सारे पार्टनर भाग गए थे. इनवेस्टर्स भी चले गए थे. बहुत सारा मैंने पैसा कर्ज लिया है. मोनालिसा को भी ये बात पता है कि अगर फिल्म पर जरा भी असर पड़ा तो मेरी जिंदगी स्वाहा हो जाएगी." साजिश के तहत खेला गया खेल सनोज आगे कहते हैं, “ कल जो ये घटना हुई है उस वजह से पूरे देश में एक अजीब माहौल बन गया है. मेरी जानकारी के मुताबिक ये क साजिश के तहत खेल खेला गया है. ना घरवालो को पता था ना मुझे कोई जानकारी हुई की शादी या स्कैंडल या इसका कोई अफेयर था. इसके पीछे सोची समझी साजिश थी, खासतौर पर ये कि सनातन धर्म को कैसे बदनाम किया जाए. महाकुंभ से निकली हुई लड़की जो सनातन के नाम पर आगे बढ़ रही है, उसे कैसे तोड़ मरोडकर लोगों के सामने रखा जाए ताकि और लड़कियां भी इसका अनुसरण करें और वैसी ही बन जाएं. मुझे ये सबकुछ पहले से प्लान किया गया लग रहा है. लड़की काफी मासूम है और उसे दुनियादारी का नहीं पता है कि जो लोग इससे प्यार करने का दावा कर रहे हैं असल में उनका मकसद क्या है. असल मकसद था महाकुंभ की विफलता और सनोज मिश्रा की फिल्म को बंद करना क्योंकि मैं धर्मांतरण पर ही लगातार आवाज उठाता रहा हूं. सनोज मिश्रा ने उठाए सवाल सनोज मिश्रा आगे मोनालिसा की शादी पर सवाल उठाते हैं. वे कहते हैं कि अगर ये प्रेम प्रसंग होता तो किसी को तो घर में भनक लगती. अगर भनक लग जाती तो उस लड़की के पिता उस युवक के पास लेकर क्यों जाते. अगर प्रेम प्रसंग होता तो जिस बंजारा समुदाय में रहती है उसे वहां प्यार क्यों नहीं हुआ, जहां पर मैने रखा था वहां प्यार नहीं हुआ, उज्जैन, इंदौर, मुंबई में प्यार नहीं हुआ. लेकिन प्यार हुआ वो भी केरल में जो कि आतंकवादियों का और वामपंथियों का गढ़ है. वहां एक एजेंडा चलता है कि जहां भी कोई सनातन की लड़की आगे बढ़े उसे तुरंत कैप्चर कर लें और इस्लाम में ले आए ताकि और भी इससे प्रेरित हों. इस लड़की का ब्रेन वॉश करना बहुत आसान था और इसके परिवार के लोग भी काफी सीधे-साधे हैं. कर्ज राजपाल यादव ना बना दे सनोज आगे कहते हैं कि मोनलिसा का ब्रेनवॉश करते केरल के वामपंथियों ने आज उसे इस अंजाम तक पहुंचा दिया इस कारण मेरी फिल्म का भविष्य भी खतरे में पड़ गया है. क्योंकि निगेटिविटी बहुत हो गई है. मोनालिसा के इस काम से मेरे सारे सपने टूट गए और अब मुझे ये एहसास हो रहा है कि डेढ़ साल पहले मैंने जो फैसला लिय़ा था वो सही नहीं था. अब मैं किसी गरीब को लेकर फिल्म नहीं बनाउंगी और सेलिब्रिटी के साथ ही काम करूंगी. मैंने 10 करोड़ का कर्ज लिया हुआ है फिल्म के लिए और अब डर लग रहा है कि ये कर्ज मुझे राजपाल यादव ना बना दे. राजपाल भाई की लोगों ने मदद कर दी लेकिन मेरी कोई मदद नहीं करेगा क्योंकि मैं राष्ट्रवादी हूं और अपनी फिल्मों में सच दिखाता हूं.
भोजपुरी के सुपरस्टार Manoj Tiwari और Ravi Kishan में कौन है सबसे अमीर? फिल्मों और पॉलिटिक्स से कितनी कमाई भोजपुरी इंडस्ट्री के दो दिग्गज एक्टर रवि किशन और मनोज तिवारी अक्सर एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए नजर आते हैं.इस बार ऐसा ही किया. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि दोनों में कौन ज्यादा अमीर है. रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच के रिश्ते बेशक कुछ खास नहीं हैं. लेकिन, एक वक्त था जब दोनों काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे. लेकिन, अब अक्सर एक दूसरे की कमियां गिनवाते और तंज कसते दिखाई देते हैं. मालूम हो रवि किशन और मनोज तिवारी दोनों ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं. इन दोनों ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. इसके साथ ही दोनों ही पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं और बीजेपी के सांसद हैं. रवि किशन और मनोज तिवारी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और स्ट्रगल की है. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि दोनों में कौन ज्यादा अमीर है. मनोज तिवारी की नेटवर्थ मनोज तिवारी ने फिल्मों में आने से पहले काफी गरीबी देखी थी. उन्होंने 2004 में ससुरा बड़ा पाईसाला से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. उनकी पहली ही फिल्म को लोगों का बेशुमार प्यार मिला और वो रातोंरात स्टार बन गए. लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान हलफनामे में मनोज तिवारी ने जानकारी दी थी कि उनके पास कुल 33 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उन्होंने हलफनामे में जिक्र किया था कि 21 करोड़ रुपये कि अचल संपत्ति और 12 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है उनके पास. इसके अलावा उन्होंने बताया था कि बैंक खाते में 8 करोड़ रुपये जमा है. साथ ही मुंबई, दिल्ली और वाराणसी में भी उनके पास प्रॉपर्टी है. 2022-23 के आईटीआर के अनुसार मनोज तिवारी साल में 49.6 लाख की कमाई कर लेते हैं. मनोज तिवारी के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी देखने को मिलता है. उनके पास ऑडी क्यू7, इनोवा, मर्सिडीज बेंज, होंडा सिटी और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां हैं. मनोज तिवारी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि सिंगिंग से भी मोटी कमाई करते हैं. इसके अलावा वो बीजेपी के सांसद हैं तो उन्हें सैलरी के तौर पर 1 लाख रुपये महीना मिलता है. साथ ही और भी कई सुविधाएं उन्हें दी गई हैं. रवि किशन की नेटवर्थ रवि किशन ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म पीतांबर से की थी. लेकिन, उनकी ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. जब रवि किशन को हिंदी फिल्मों में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ रुख कर दिया. उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं और वहां के सुपरस्टार बन बैठे. भोजपुरी फिल्मों में नाम कमाने के बाद एक्टर ने फिर से बॉलीवुड की तरफ रुख किया. उन्हें सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में काफी पसंद भी किया गया. 2014 में रवि किशन ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की. पहले तो उन्होंने कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था. लेकिन, जब हार गए तो 2017 में बीजेपी की तरफ रुख किया. रवि किशन एक्टिंग के अलावा अपने बिजनेस वेंचर्स से भी मोटा पैसा कमाते हैं. इसके अलावा उन्हें सांसद के तौर पर भी सैलरी मिलती है. रवि किशन ने चुनाव के दौरान जो हलफनामा में जानकारी दी थी उसके अनुसार उनकी नेटवर्थ 36 से 43 करोड़ रुपये के बीच है. एक्टर के पास 15 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 20 से 27 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. वहीं, रवि किशन के पास 2.55 करोड़ रुपे की पुश्तैनी संपत्ति भी है. इसके अलावा एक्टर के पास 318 ग्राम सोना है. रवि किशन के पास मुंबई, पुणे से लेकर गोरखपुर तक में कुल 11 घर और फ्लैट्स है. एक्ट के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है. उनके पास मर्सिडीज-बेंज, BMW, जैगुआर फेपास, स्ट्रीट बॉब, फॉर्च्यूनर र इनोवा जैसी गाड़ियां हैं. रवि किशन प्रति फिल्म रिपोर्ट के अनुसार 50 लाख रुपये चार्च करते हैं. बीजेपी सांसद के तौर पर उन्हें 1 लाख रुपये महीना सैलरी मिली है. इन सबके बाद भी रिपोर्ट के अनुसार उन पर 1.68 करोड़ रुपये का कर्ज है. मनोज तिवारी और रवि किशन में कौन है ज्यादा अमीर? मनोज तिवारी और रवि किशन दोनों की कमाई और नेटवर्थ को देखते हुए ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अमीरी में तो रवि किशन ही मनोज तिवारी से आगे हैं. क्योंकि मनोज तिवारी की नेटवर्थ 33 करोड़ रुपये है. वहीं, रवि किशन की नेटवर्थ 36 से 43 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है.