खेल

हिंदी / न्यूज़ / स्पोर्ट्स / क्रिकेट / Matheesha / Pathirana ;

KKR के लिए आई खुशखबरी, मथीशा पथिराना की फिटनेस पर आया अपडेट, जानिए IPL के लिए कब आएंगे भारत?

Metroheadlines अप्रैल 7, 2026 0

 

KKR Matheesha Pathirana: श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोटिल होने के कारण अभी तक भारत नहीं आए हैं, उनकी फिटनेस पर अब बड़ा अपडेट आया है. वह IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के लिए मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन चोट के कारण ये गेंदबाज अभी तक भारत भी नहीं आ पाया है. अभी तक हुए मैचों में KKR की कमजोर गेंदबाजी देखने को मिली है, टीम ने पथिराना को मिस किया है. अब उनको लेकर एक बड़ी अपडेट आई है. वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं और नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है.

 

क्रिकेट श्रीलंका ने पुष्टि की है कि मथीशा पथिराना और वानिंदु हसरंगा को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है, हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपना फिटनेस टेस्ट नहीं दिया है. इनके आलावा और भी कई प्लेयर्स हैं, जो अलग अलग कारणों से फिटनेस टेस्ट नहीं दे पाए. लेकिन इनकी समय सीमा महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों IPL 2026 में शामिल हैं. हसरंगा लखनऊ सुपर जायंट्स और मथीशा कोलकाता नाइट राइडर्स में है.

 

 

IPL 2026 के लिए भारत कब आएंगे पथिराना?

 

मथीशा पथिराना को टी20 वर्ल्ड कप में चोट लगी थी, हालांकि अब उनको लेकर अच्छी खबर आई है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने नेट्स पर गेंदबाजी शुरू कर दी है. रिपोर्ट में क्रिकेटर के करीबी सूत्रों ने बताया कि पथिराना अप्रैल के मध्य तक आईपीएल के लिए भारत जाएंगे. श्रीलंका क्रिकेट अगले हफ्ते उनके लिए फिटनेस टेस्ट आयोजित कर सकता है, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं कि गई है.

 

वहीं IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हसरंगा को लेकर खबर अच्छी नहीं है. रिपोर्ट में उनके करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उम्मीद कम है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी कर पाएंगे. श्रीलंका के सूत्र ने बताया कि हसरंगा ने तो अभी तक एनओसी के लिए भी अनुरोध नहीं किया है.

 

पथिराना को लेकर आई अपडेट कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छी खबर है. कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है, टीम अपने शुरूआती 2 मैच हार चुकी है और उनका तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया.

Popular post
MP के विकास को मिली गति! गोंदिया-जबलपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया-जबलपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है, जिससे बालाघाट, जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी और रोजगार बढ़ेंगे.  Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया–जबलपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री ने इसे महाकौशल क्षेत्र सहित प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात करार दिया और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार माना उनका कहना है कि इस परियोजना से नक्सल समस्या से मुक्त बालाघाट जिले के साथ ही जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, व्यवसाय और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. सेवातीर्थ में केन्द्रीय सरकार की पहली केबिनेट बैठक में गोंदिया से जबलपुर रेलवे लाईन दोहरीकरण को मंजूरी मिल गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे रामायण सर्किट से लेकर नार्थ से साउथ तक का एक महत्वपूर्ण कॉरीडोर बताया है.   रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे   इस दोहरीकरण का सबसे ज्यादा लाभ विकास के रूप में बालाघाट जिले मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गोंदिया–जबलपुर रेललाइन के दोहरीकरण को मंजूरी प्रदान करते हुए 5236 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है. इस कार्य के पूर्ण होने से मध्‍यप्रदेश के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे.   गोंदिया–जबलपुर लाइन में ब्रिज और वन्यजीव सुरक्षा   करीब 231 किलोमीटर के गोंदिया-जबलपुर रेलवे दोहरीकरण का काम 5236 करोड़ रूपए से 5 साल में पूरा होगा. जिससे महाराष्ट्र के गोंदिया और मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट को इसका लाभ मिलेगा. इस दौरान इस लाईन में आने वाले वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए 450 करोड़ रूपए अंडरपास और फेसिंग में खर्च किए जाएंगे. साथ ही रेलवे दोहरीकरण के इस काम में नर्मदा नदी में एक बड़े ब्रिज के साथ ही मेजर और माईनर ब्रिज बनाए जाएंगे.  

UP News: होली से पहले सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

UP News In Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य के शिक्षकों समेत लाखों को कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान कर दिया है. इसके लिए सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया है   होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे विशेष रूप से उत्तर भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में यह पर्व सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च को और रंगों की होली 4 मार्च को पड़ रही है। सामान्यतः सरकारी कर्मचारियों का वेतन महीने के अंतिम या अगले महीने के प्रारंभिक दिनों में जारी होता है, लेकिन इस बार त्योहार और अवकाश के कारण वेतन भुगतान की तिथि प्रभावित हो रही थी। रविवार (1 मार्च) को साप्ताहिक अवकाश तथा 2 मार्च को होलिका दहन होने के कारण नियमित प्रक्रिया से वेतन जारी करना संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए शनिवार (28 फरवरी) को ही वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। यह निर्णय प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समन्वय और संवेदनशीलता को दर्शाता है।   शिक्षा विभाग की भूमिका   स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से 2 मार्च से पहले वेतन भुगतान के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए। यह आदेश उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी द्वारा जारी किया गया। आदेश में कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी और वित्तीय प्राधिकारी यह सुनिश्चित करें कि होलिका दहन से पहले शिक्षकों और कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंच जाए।   शिक्षा विभाग राज्य का एक बड़ा विभाग है, जिसमें बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, राजकीय इंटर कॉलेज, सहायता प्राप्त विद्यालय और विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों को समय से पहले वेतन देने के लिए विभाग को वित्तीय और तकनीकी स्तर पर व्यापक तैयारी करनी पड़ी। ट्रेजरी, बैंकिंग प्रणाली और जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर भुगतान प्रक्रिया को तेज किया गया।     वित्त विभाग ने भी इस संबंध में शासनादेश जारी किया। आदेश में स्पष्ट किया गया कि अवकाश के कारण नियमित तिथि पर वेतन भुगतान संभव नहीं था, इसलिए विशेष अनुमति के तहत अग्रिम भुगतान का निर्णय लिया गया है। इस फैसले को राज्यपाल Anandiben Patel की मंजूरी प्राप्त होने के बाद लागू किया गया।   राज्यपाल की स्वीकृति का उल्लेख इस बात का संकेत है कि यह निर्णय केवल विभागीय स्तर का नहीं बल्कि उच्च प्रशासनिक और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया गया है। इससे आदेश की वैधता और गंभीरता स्पष्ट होती है।   प्रशासनिक समन्वय और कार्यान्वयन   राज्य सरकार की ओर से सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों में तैनात कर्मचारियों का वेतन 28 फरवरी तक हर हाल में जारी करें। साथ ही आदेश के पालन को लेकर सख्त हिदायत दी गई। इसका अर्थ है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।   वेतन भुगतान की प्रक्रिया में निम्नलिखित स्तरों पर कार्य हुआ: वेतन बिलों की समयपूर्व तैयारी – संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी (DDO) को समय से पहले वेतन बिल तैयार करने के निर्देश दिए गए। ट्रेजरी की सक्रियता – कोषागार कार्यालयों को अतिरिक्त समय तक कार्य कर बिल पास करने को कहा गया। बैंकिंग समन्वय – बैंकों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया गया कि भुगतान समय से कर्मचारियों के खातों में पहुंचे। डिजिटल प्रक्रिया का उपयोग – ई-भुगतान प्रणाली के माध्यम से प्रक्रिया को त्वरित और पारदर्शी बनाया गया कर्मचारियों में खुशी की लहर   इस निर्णय के बाद सरकारी कर्मचारियों में व्यापक खुशी देखी गई। त्योहारों के समय परिवारों की जरूरतें बढ़ जाती हैं—नए कपड़े, मिठाइयां, रंग-गुलाल, बच्चों के लिए उपहार, रिश्तेदारों के यहां आने-जाने का खर्च आदि। ऐसे समय यदि वेतन में देरी हो जाए तो असुविधा होती है। सरकार द्वारा समय से पहले वेतन जारी करने से कर्मचारियों को आर्थिक रूप से राहत मिली है।   विशेष रूप से शिक्षकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक अक्सर स्थानीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। उनके पास वेतन आने से स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ती है।   आर्थिक प्रभाव राज्य के लाखों कर्मचारियों को एक साथ वेतन जारी होने से बाजार में नकदी प्रवाह बढ़ेगा। होली के अवसर पर खरीदारी बढ़ने की संभावना है, जिससे व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को भी लाभ होगा। वस्त्र, मिठाई, रंग-गुलाल, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में वृद्धि हो सकती है। यह कदम अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने वाला भी माना जा सकता है। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से छोटे व्यापारियों की आय में वृद्धि होती है, जिससे समग्र आर्थिक गतिविधि में तेजी आती है।   राजनीतिक और सामाजिक संदेश   Yogi Adityanath की सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। त्योहारों के समय इस प्रकार के निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और सरकार के प्रति सकारात्मक भावना उत्पन्न करते हैं। सरकारी कर्मचारी किसी भी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। यदि वे संतुष्ट और प्रेरित हों तो सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से होता है। समय पर वेतन भुगतान कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान भी है।   पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी सौगातें   पिछले वर्षों में भी त्योहारों से पहले बोनस या अग्रिम वेतन जैसी घोषणाएं विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा की जाती रही हैं। हालांकि हर बार परिस्थितियां अलग होती हैं, लेकिन इस बार अवकाश और त्योहार की तिथियों के कारण यह निर्णय आवश्यक हो गया था। यह भी उल्लेखनीय है कि समय से पहले वेतन देने का निर्णय प्रशासनिक कुशलता का परिचायक है, क्योंकि इसमें बजटीय प्रबंधन और नकदी प्रवाह का संतुलन बनाए रखना होता है।   संभावित चुनौतियां   हालांकि आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। यदि किसी विभाग में तकनीकी त्रुटि, दस्तावेजी कमी या बैंकिंग समस्या उत्पन्न होती है तो कुछ कर्मचारियों को असुविधा हो सकती है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।   कर्मचारियों की अपेक्षाएं   इस निर्णय के बाद कर्मचारियों में यह अपेक्षा भी बढ़ी है कि भविष्य में भी त्योहारों के समय इसी प्रकार की संवेदनशीलता दिखाई जाएगी। साथ ही वे नियमित वेतन भुगतान, महंगाई भत्ता, पेंशन और अन्य वित्तीय सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर भी सरकार से सकारात्मक रुख की आशा रखते हैं।   UP NEWSYogi AdityanathHoli 2026  

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पाएं तप, ज्ञान और मनोवांछित फल! जानें विधि, मंत्र और आरती

  Navratri Second Day Brahmacharini: नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है, जो तप और संयम की देवी हैं. जानिए दूसरे दिन माता की पूजा विधि, मंत्र, भोग, आरती, और शुभ योग के बारे में?   Chaitra Navratri Second Day of Goddess Brahmacharini: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2026) के दौरान माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. जहां पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है, वहीं दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रि के मौके पर हम आपको मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी नीचे दे रहे हैं.    मां दुर्गा का दूसरा अवतार देवी ब्रह्मचारिणी तप, संयम, ज्ञान और वैराग्य की देवी हैं. माता को सफेद रंग के वस्त्र, चंदन, फूल और श्वेत मिठाई चढ़ाया जाता है. इस दिन का काफी खास महत्व है, क्योंकि पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है. आइए जानते हैं उनके मंत्र, पूजा विधि, कथा और आरती से जुड़ी सटीक जानकारी के बारे में.   मां ब्रह्मचारिणी के नाम का अर्थ?   मां ब्रह्मचारिणी तप शक्ति का प्रतीक हैं. ब्रह्मचारिणी माता की आराधना से भक्तों में तप की शक्ति बढ़ती है. इसके अलावा उन्हें मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है. देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों में से दूसरे स्वरूप का नाम देवी ब्रह्मचारिणी है. नवरात्रि के दूसरे दिन के दौरान मां के इस अवतार की पूजा संपूर्ण विधि-विधान से करनी चाहिए.    'ब्रह्मचारिणी' नाम का मतलब ब्रह्म और चारिणी से मिलकर बना हुआ है. ब्रह्म का अर्थ है तप या तपस्या, वही चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली. ऐसे में ब्रह्मचारिणी का शाब्दिक अर्थ है, तप का आचरण करने वाली देवी.   पौराणिक कथाओं के मुताबिक, भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए मां ने इस रूप में कठोर तपस्या की थी.    नवरात्र के दूसरे दिन खास योग!   चैत्र नवरात्रि के दूसरे सर्वार्थ सिद्धि के साथ अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है, जो शुक्रवार सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही शनिवार दोपहर2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक विजय मुहूर्त का संयोग बन रहा है.   धार्मिक मान्यता है कि, सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू किए गए काम सफल होते हैं और राहुकाल में कोई नया काम या पूजा करने से वह निष्फल होता है.    मां ब्रह्माचारिणी की पूजा विधि (Maa Brahmacharini Puja Vidhi)   नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद आसन पर बैठकर मां का ध्यान करते हुए पूजा करें. उन्हें फूल, चंदन, अक्षत, रोली, धूप, भोग आदि अर्पित करें.   मां ब्रह्मचारिणी को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराएं. उसके बाद मां को उनका पसंदीदा भोग अर्पित करें. उन्हें पान, सुपारी, लौंग अर्पित करना शुभ माना जाता है.    मां ब्रह्मचारिणी से जुड़ा ध्यान मंत्र (Maa Brahmacharini Mantra)   या देवी सर्वभेतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। दधना करपद्याभ्यांक्षमालाकमण्डलू। देवीप्रसीदतु मयी ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥   इस मंत्र का अर्थ है कि, देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूप दिव्यता से भरा है. माता के दाहिने हाथ में जप की माला तो बाएं हाथ में कमंडल है.  माता ब्रह्मचारिणी की आराधना करने के लिए ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए.    मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग (Maa Brahmacharini Bhog) नवरात्र के दूसरे मां ब्रह्मचारिणी को उनका प्रिय भोग शर्करा या गुड़ अर्पित करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आयुष्मान का आशीर्वाद प्राप्त होता है.    ब्रह्मचारिणी माता जी की आरती (Maa Brahmacharini Aarti)   जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता। जय चतुरानन प्रिय सुख दाता। ब्रह्मा जी के मन भाती हो। ज्ञान सभी को सिखलाती हो। ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा। जिसको जपे सकल संसारा। जय गायत्री वेद की माता। जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता। कमी कोई रहने न पाए। कोई भी दुख सहने न पाए। उसकी विरति रहे ठिकाने। जो तेरी महिमा को जाने। रुद्राक्ष की माला ले कर। जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर। आलस छोड़ करे गुणगाना। मां तुम उसको सुख पहुंचाना। ब्रह्माचारिणी तेरो नाम। पूर्ण करो सब मेरे काम। भक्त तेरे चरणों का पुजारी।   रखना लाज मेरी महतारी।आरती करते समय खासतौर पर इस बात का ध्यान दें कि, देवी-देवताओं की 14 बार आरती उतारना है. 4 बार उनके चरणों पर से, 2 बार नाभि पर से, 1 बार मुख पर से और 7 बार पूरे शरीर पर से. आरती की बत्तियां 1, 5, 7 यानी विषम संख्या में ही बनाकर आरती करनी चाहिए.

भोपाल में NSG कमांडो का पावर शो:VIP पर अटैक और ड्रोन हमले को किया निष्क्रिय; सीएम बोले- काउंटर टेररिज्म ग्रुप के लिए DPR तैयार

  भोपाल में सोमवार को लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो ने पावर शॉ दिखाया। कमांडो ने हेलीकॉप्टर से उतरकर इमारत में घुसने, आतंकियों से मुकाबला करने, बम खोजने और निष्क्रिय करने, डॉग स्क्वॉड के जरिए आईईडी पहचानने और लोगों को सुरक्षित निकालने जैसी कार्रवाई का लाइव प्रदर्शन किया।   कार्यक्रम में मोहन यादव, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, NSG के महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।   देखिए तस्वीरें…     NSG ने आतंकियों ने सरेंडर करवाया।     NSG के साथ डाॅग स्क्वार्ड का प्रदर्शन।     विपरीत परिस्थितियों में आम लोगों को आतंकियों से बचाते कमांडो।     सीएम बोले- 200 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार   इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा- सीपीजी काउंटर टेररिज्म ग्रुप बनाने के लिए मप्र सरकार ने 200 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार कर ली है। भविष्य में सभी प्रकार के खतरों से निपटने के लिए भोपाल के ग्राम तूमड़ा में सेंटर बनाया जाएगा।   उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया के सामने पहचान बन रही है। जब देश के प्रधानमंत्री भी सुरक्षित नहीं थे और राजीव गांधी की हत्या हुई थी, तब सशस्त्र बलों ने अपने पराक्रम से सुरक्षा मुहैया कराई। जब भी देश में किसी संकट से सामना होता है, तब एनएसजी कमांडो रक्षा करते हैं। मुझे एनएसजी पर गर्व है।     'कोई हमें छेड़ेगा तो करारा जवाब मिलेगा'   सीएम कहा कि हमारी सेना देश के दुश्मनों के घर में घुसकर मारने का काम करती है। हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन यदि कोई हमें छेड़ेगा तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। यह संयुक्त प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संकल्प से सिद्धि का अभियान है। हम सर्वजन सुखाय की बात करते हैं। जो जिस प्रकार का है, उसे उसी प्रकार की भाषा में जवाब देने की तैयारी होनी चाहिए।   डॉ. यादव ने कहा कि हमारे बलों को सभी प्रकार के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। भारत और प्रदेश को आगे बढ़ने में कई लोग बाधा डालते हैं। हमने नक्सलवाद पर काबू पा लिया है। मप्र पुलिस और भारत सरकार ने मिलकर ऐसी गतिविधियों को रोकने में सफलता पाई है।     'हवा में उड़ते बजरंगबली जा रहे हों'   सीएम ने कहा कि हमारे कमांडो ने क्या-क्या नहीं दिखाया। जैसे हवा में बजरंगबली जा रहे हों। हमारे जवानों ने भी शानदार करतब दिखाए। काल भैरव के गणों ने भी गजब प्रदर्शन किया। आपका प्रदर्शन अद्भुत रहा।   आकस्मिक आपदा के लिए हम अपनी सशक्त भूमिका निभाना चाहते हैं। हमारे जवान सभी प्रकार के संकटों से निपटने में सक्षम हैं। खाली हाथ होते हुए भी वे दो-दो, चार-चार लोगों को उठाकर पटक रहे थे। यह देखकर आनंद आया।     डॉग स्क्वॉड ने आईईडी की पहचान   कमांडो ने Mi-17 helicopter से स्लिथरिंग कर इमारत में प्रवेश किया और हाउस इंटरवेंशन की कार्रवाई दिखाई। K-9 डॉग स्क्वॉड ने आईईडी की पहचान की, वहीं बम निष्क्रियकरण और एंटी-ड्रोन तकनीक का भी प्रदर्शन किया गया।   कमांडो ने बहुमंजिला भवन पर हमले को निष्क्रिय करने, आतंकियों से हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और आम लोगों को सुरक्षित निकालने की ड्रिल भी प्रदर्शित की। इसके साथ ही वीआईपी सुरक्षा, क्राव मागा तकनीक और अंडरवॉटर डाइविंग से जुड़ी कार्रवाई भी दिखाई गई।  

हिंदी न्यूज़बिजनेसGold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 28 फरवरी को दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 28 फरवरी को दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव     सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका की टैरिफ नीति इत्यादि वजहों से लगातार बदलाव हो रहा है. आइए जानते हैं, आज का ताजा भाव क्या है?     Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका की टैरिफ नीति इत्यादि वजहों से बाजार में लगातार बदलाव हो रहा है. आइए जानते हैं, आज शनिवार 28 फरवरी के कारोबारी दिन सोने-चांदी का ताजा भाव क्या है?     सोने के आउटलुक पर जेपी मॉर्गन का अपडेट     वैश्विक बाजार में सोने को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं. जेपी मॉर्गन ने अपना लॉन्ग-टर्म प्राइस टारगेट बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है. जबकि 2026 के अंत के लिए 6,300 डॉलर प्रति औंस का अनुमान पहले की तरह कायम रखा है.   जेपी मॉर्गन के अनुसार निवेशकों के पोर्टफोलियो में स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का रुझान अभी जारी है. जिससे आगे भी सोने में तेजी की संभावना बनी रह सकती है.     चांदी के ताजा भाव     दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,950 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 29,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,000 रुपये चल रही है.     आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)     दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,880 रुपए 22 कैरेट - 1,51,150 रुपए 18 कैरेट - 1,23,700 रुपए     मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,730 रुपए 22 कैरेट - 1,51,000 रुपए 18 कैरेट - 1,23,550 रुपए     चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,65,820 रुपए 22 कैरेट - 1,52,000 रुपए 18 कैरेट - 1,30,100 रुपए     कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,730 रुपए 22 कैरेट - 1,51,000 रुपए 18 कैरेट - 1,23,550 रुपए     अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,780 रुपए 22 कैरेट - 1,51,050 रुपए 18 कैरेट - 1,23,600 रुपए     लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,880 रुपए 22 कैरेट - 1,51,150 रुपए 18 कैरेट - 1,23,700 रुपए     पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,780 रुपए 22 कैरेट - 1,51,050 रुपए 18 कैरेट - 1,23,600 रुपए     हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,730 रुपए 22 कैरेट - 1,51,000 रुपए 18 कैरेट - 1,23,550 रुपए    

खेल

View more
बांग्लादेश क्रिकेट में भूचाल, सरकार के हस्तक्षेप के बाद पूर्व क्रिकेटर बना BCB का नया अध्यक्ष

  BCB New President: पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. पूर्व प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम को बर्खास्त कर दिया गया है.     Tamim Iqbal BCB President: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सत्ता में तख्तापलट हो गया है. पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल BCB के नए अध्यक्ष बन गए हैं. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश की ओर से भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जारी रखने की मांग की गई थी.   बांग्लादेश सरकार के अंतर्गत आने वाली नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ने एक समिति का गठन किया था, जो अगले चुनावों तक बोर्ड की दैनिक कामकाज की देखरेख करेगी. 37 वर्षीय तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं.   न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार अमीनुल इस्लाम बुलबुल को अध्यक्ष पद से हटाए जाने का मुख्य कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खड़ा हुआ विवाद है. उस समय अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ नजरुल बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत भेजने के पक्ष में नहीं थे.   नजरुल का कहना था कि बांग्लादेश के मैचों को कोलकाता और मुंबई से शिफ्ट करके श्रीलंका में करवाया जाए. ऐसा उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाए जाने के विरोध में किया था. इस पूरे विवाद के दौरान अमीनुल इस्लाम कुछ नहीं कर पाए थे. यहां तक कि पिछले कुछ दिनों में बीसीबी में 6 डायरेक्टर्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया है.   अगले 90 दिनों के भीतर होने हैं चुनाव   बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में अगले 90 दिनों के भीतर चुनाव होने हैं. तमीम इकबाल उस 11 सदस्यीय समिति की अगुआई भी करेंगे, जिसका काम बोर्ड चुनावों को सही तरीके से करवाना होगा. बोर्ड के मौजूद अध्यक्ष को बर्खास्त किए जाने की सूचना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को दे दी गई है.   वैसे तो आईसीसी के नियम बोर्ड के आंतरिक मामलों में सरकारी दखल की अनुमति नहीं देता है. इसकी उम्मीद कम है कि आईसीसी बांग्लादेश पर कोई पाबंदी लगाएगा, क्योंकि नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल पहले ही चुनावों की घोषणा कर चुका है.   

Metroheadlines अप्रैल 7, 2026 0

KKR के लिए आई खुशखबरी, मथीशा पथिराना की फिटनेस पर आया अपडेट, जानिए IPL के लिए कब आएंगे भारत?

एमएस धोनी की वापसी पर सस्पेंस खत्म! IPL 2026 में इस दिन खेलेंगे अपना पहला मैच

Virat Kohli ने तोड़ा Rohit Sharma का रिकॉर्ड, RCB ने CSK को 43 रन से हराया | IPL 2026 में रिकॉर्ड्स की बारिश

IPL पर शुरू हुआ बड़ा विवाद, स्टार क्रिकेटर ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जानें पूरा माजरा

  IPL 2026: फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नुवान तुषारा को NOC नहीं दी. नुवान RCB टीम में शामिल हैं, उन्होंने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.   इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) शुरू हो गया है, सभी 10 टीमें अपना पहला मैच खेल चुकि है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. लेकिन टीम में शामिल श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान तुषारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण RCB के साथ नहीं जुड़ पाए हैं. उन्होंने अब इस मामले में adalat से हस्तक्षेप की मांग की है.   श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने फिटनेस टेस्ट में असफल रहने के कारण नुवान तुषारा को एनओसी नहीं दिया है. 31 साल के नुवान को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था. नुवान ने कोलंबो जिला न्यायालय में मामला दायर किया है और मांग की है कि बोर्ड को एनओसी जारी करने का आदेश दिया जाए. 9 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई होगी.   श्रीलंका की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नुवान ने दलील दी है कि उनका श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को समाप्त हो गया था, वह नहीं चाहते कि इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया जाए. उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने बोर्ड को बता दिया कि वह अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर को समाप्त करना चाहते हैं. उनका मानना है कि इस स्थिति में SLC के एनओसी नहीं देने के फैसले को अदातल को रद्द करना चाहिए. बता दें कि श्रीलंका बोर्ड ने नेशनल टीम में चयन के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया है.     RCB ने 1.6 में खरीदा था   नुवान तुषारा ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस तरह के फिटनेस स्तर पर उन्हें पहले खेलने की इजाजत दी थी. तुषारा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2025 में वह आरसीबी के लिए सिर्फ एक मैच में खेले. इससे पहले उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए 7 मैच खेले थे. नुवान ने आईपीएल में कुल 8 मैच खेले, जिसमें उनके नाम 9 विकेट हैं.  

Metroheadlines अप्रैल 2, 2026 0

जडेजा ने दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया:वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा, सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की; मोमेंट्स

चेन्नई की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में

कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल

बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान

  IPL 2026 Opening Ceremony: आईपीएल के 19वें संस्करण का पहला मैच RCB और SRH के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को होगा. इस बार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं होगा.   आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को होगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस बार आईपीएल का उदघाटन समारोह नहीं होगा. बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है.   पिछले साल 4 जून को आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. उनके प्रति सेंसिटिविटी, याद और सम्मान दिखाते हुए बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का फैसला किया है. पिछले साल आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था.     BCCI ने की पुष्टि   बीसीसीआई ने शनिवार, आईपीएल के पहले मैच से पूर्व कोई सेलिब्रेशन नहीं करने का फैसला किया है. हालांकि बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल आईपीएल 2026 की ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रही है.   टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, "पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से, IPL 2026 के शुरू होने वाले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन नहीं होगा. बीसीसीआई कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं कर रहा है."   बीसीसीआई आईपीएल फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहा है. बता दें कि आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. 10 टीमों वाली इस लीग के लिए बीसीसीआई ने अभी सिर्फ 20 मैचों के शेड्यूल का एलान किया है.   पिछले संस्करण में एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था, जिसमें शाहरुख खान श्रेया घोषाल, करन औजला और दिशा पटानी ने परफॉर्म किया था.       RCB vs SRH मैच में बारिश की संभावना   शनिवार, 28 मार्च को बेंगलुरु में बारिश की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मैच के दौरान बारिश की संभावना 10 से 15 प्रतिशत है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार डिफेंडिंग चैंपियन बनकर लीग में हिस्सा ले रही है, टीम ने पिछले संस्करण में अपना पहला खिताब जीता था.

Metroheadlines मार्च 26, 2026 0

IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान

क्या आईपीएल 2026 के बाद रिटायर हो रहे महेंद्र सिंह धोनी, चेपॉक में जैसे मारी एंट्री, फूट-फूटकर रोने लगे फैंस ?

मीडिया से दूरी, बल्लेबाजी पर फोकस IPL 2026 से पहले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को कप्तान की साफ सलाह

0 Comments